spot_img

Rajgarh : बुजुर्ग पिता ने बहू-बेटों पर लगाए देखभाल न करने के आरोप

राजगढ़ : राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम करेड़ी में रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बेटों और बहू पर बुजुर्ग अवस्था में देखभाल न करने व गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए है। पुलिस ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ वरिष्ठ नागरिक देखभाल अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम करेड़ी निवासी प्रभूलाल (70) पुत्र गंगाराम वर्मा ने बताया कि बेटा रामबाबू, उसकी पत्नी बादामबाई, भंवरलाल और उसकी पत्नी बीरमबाई बुजुर्ग अवस्था में देखभाल नही करते है, विरोध करने पर वह गाली-गलौंज करते हुए जान से मारने की धमकी देते है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 506, 24 अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल अधिनियम 2007 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

New Delhi : जीपीकेएल सीजन 2 में धूम मचाएंगे यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कबड्डी खिलाड़ी

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल प्रवासी कबड्डी लीग (Global Overseas Kabaddi League) (GPKL) ने आगामी सीजन में कई महाद्वीपों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की...

Explore our articles