spot_img

Meerut : मेरठ में युवक की नृशंस हत्या, वीडियो वायरल

मेरठ : ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के तारापुरी स्थित कैंची के कारखाने में बुधवार की देर रात मामूली विवाद पर कारीगर के पेट में कैंची घोपकर नृशंस हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी दानिश ब्रह्मपुरी स्थित तारापुरी में महबूब के कैंची के कारखाने में काम करता था। इसी कारखाने में गुदड़ी बाजार निवासी फराज भी काम करता है। बुधवार को दानिश और फराज के बीच गदर-2 फिल्म को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट होने लगी। फराज ने कारखाने की कैंची उठाकर दानिश के पेट में मार दी। इसके बाद दानिश की मौत हो गई। कारखाना मालिक की सूचना पर दानिश के परिजन मौके पर पहुंचे। यह पूरा घटनाक्रम कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज अपने कब्जे में ले ली। युवक की नृशंस हत्या का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने रात्रि में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles