spot_img

Bhiwandi : भिवंडी क्राइम ब्रांच की बड़ी सफ़लता

सेंधमारी करने वाले पांच आरोपी उत्तर प्रदेश व सातारा से गिरफ्तार

आरोपी के पास से कुल 44 लाख 49 हजार 500 रुपए कीमत का माल जप्त

भिवंडी : भिवंडी क्राइम ब्रांच 2 ने भिवंडी तालुका के पूर्णा गांव के छाया कंपाउंड के ओमकार वेयर हाउस में सेंधमारी करने वाले पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश और सातारा जिले से गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने 42 लाख 49 हजार 500 रुपए कीमत का चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है, जिसकी जानकारी बुधवार को भिवंडी क्राइम ब्रांच यूनिट के सहायक पुलिस निरीक्षक धनराज केदार ने पत्रकरों को दी ।
भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक़ 5 जुलाई से 9 अगस्त के दौरान तालुका के पूर्णा गांव स्थित छाया कंपाउंड में ओमकार वेयर हाउस के शेड नंबर 840 के गाला नंबर 2 से 4 में कुछ अज्ञात चोरों ने डुप्लीकेट चाबी की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें अज्ञात चोरों ने उक्त वेयर हाउस में रखें 14 लाख 49 हजार 500 रुपए का कॉस्टिक सोडा फ्लेक्स और मोनोसोडियम ग्लूटामेट कैमिकल चोरी कर फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत नारपोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 654/2023 में भादवी कलम 380,454,457 के तहत दर्ज की गई थी। इस दौरान भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस को आरोपियों की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद क्राइम ब्रांच यूनिट 2 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय मोर, एपीआई प्रफुल जाधव, एपीआई धनराज केदार और पुलिस उप निरीक्षक हनुमंत वाघमरे, रामसिंह चव्हाण पर शामिल टीम ने उत्तर प्रदेश और पाठन, सातारा से आरोपी दुर्गेश सबरजीत भारती 24 , राहुल गिरिजा सरोज 27, उमेश दत्तात्रय पाटील 24, अमरदीप विलास बिराजदार 24 और श्रीकांत गणपत देसाई 30 को गिरफ्तार कर उन्हें भिवंडी लाया था, जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद 28 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किया गया, 14 लाख 49 हजार का कॉस्टिक सोडा फ्लेक्स एवं मोनोसोडियम ग्लूटामेट और 24 लाख मूल्य की दो टाटा टेंपो सहित कुल 44 लाख 49 हजार 500 रुपए कीमत का माल जप्त किया है।

Explore our articles