spot_img

Lucknow : रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, कन्या सुमंगला के लाभार्थियों को मिलेंगे 25 हजार

लखनऊ : रक्षाबंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बेटियों को बड़ी सौगात दी है। बुधवार को लोकभवन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला’ योजना के लाभार्थियों से संवाद के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस योजना की धनराशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वित्त वर्ष 2024-2025 से कन्या सुमंगला योजना की धनराशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने जा रही है। इससे प्रदेश की बेटियों को अपने सपने को पूरा करने में और सुलभता होगी। साथ वह शिक्षित होने के साथ ही आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले इस योजना के अंतर्गत छह चरणों में 15 हजार की धनराशि का पैकेज दिया जाता था। अगले साल से बेटी के जन्म लेती ही उसके अभिभावक के खाते में 5 हजार धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसी तरह जब बेटी एक वर्ष की होगी तो दो हजार रुपये, बेटी के पहली क्लास में जाते ही तीन हजार, छठी क्लास में प्रवेश लेने पर तीन हजार, नवीं क्लास में जाने पर पांच हजार और अगर बेटी स्नातक या डिप्लोमा या सर्टिफिकेट का कोई कोर्स करेगी तो उसके खाते में सात हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से 16,24,000 बेटियां लाभान्वित हो रही हैं।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम को एक नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने की दिशा में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का यह मानना है कि बेटी सिर्फ बेटी है। उसके साथ किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उसको सुरक्षा, संरक्षण और आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर भी मिलना चाहिए। प्रदेश की जितनी भी निराश्रित बहनें हैं उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना समेत शासन की सभी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।

बच्चियों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

कार्यक्रम में शामिल कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी कुछ बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी के माथे पर तिलक लगाकर उनके हाथ पर राखियां बांधी। वहीं योगी ने उन्हें उपहार भेंटकर रक्षा का वचन दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 29,523 लाभार्थी कन्याओं के खातों में एक क्लिक के जरिए 5.82 करोड़ रुपये की धनराशि का हस्तांतरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने प्रतीक स्वरूप 10 लाभार्थियों कन्याओं और उनके अभिभावकों को योजना का चेक भी वितरित किया।

बेटियों ने कहा, योजना से सपने हो रहे साकार

योजना की लाभार्थी रत्ना मिश्रा ने बताया कि इस योजना के माध्यम से वह पढ़ पा रही हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने सपनों को साकार कर पाएंगी, क्योंकि उनके पास प्रदेश बेटियों का ध्यान रखने वाले मुख्यमंत्री योगी हैं।

कक्षा 10वीं की छात्रा अक्षरा कुशवाहा ने बताया कि इस योजना ने उनके जैसी निर्धन कन्याओं के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन लाया है। इसके जरिए वह पढ़ पा रही हैं और अन्य बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल पा रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

छठवीं कक्षा की छात्रा शिवांशी विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री को संस्कृत में अपना परिचय दिया। साथ ही उन्होंने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत संस्कृत का प्रयाण गीतम् पदं पदं प्रवर्धते…सुनाकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से वह पढ़ पाएंगी और टीचर बनने के अपने सपने को पूरा कर पाएंगी। शिवांशी ने योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

New Delhi : पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई ने अब तक 25,160 करोड़ के दावों का किया निपटान: सीतारमण

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2015 में शुरू...

Explore our articles