spot_img

Mumbai : ”बंबई मेरी जान” की प्रीमियर डेट का ऐलान, 14 सितंबर को होगी रिलीज

मुंबई : प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले क्राइम ड्रामा बंबई मेरी जान के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। 10-एपीसोड वाली इस सीरीज़ का प्रीमियर 14 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित एस. हुसैन जैदी की कहानी के साथ बंबई मेरी जान रेंसिल डिसिल्वा और शुजात सौदागर द्वारा क्रिएट की गई हैं। वहीं ये सीरीज शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित हैं।

इस सीरीज में अमायरा दस्तूर अहम रोल में हैं। जबकि केके मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा और निवेदिता भट्टाचार्य जैसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली कलाकार भी इसका हिस्सा हैं। यह फिक्शनल क्राइम सीरीज एक पिता और बेटे की एक मनोरंजक कहानी है। ये सीरीज अच्छाई वर्सेज बुराई की क्लासिक, यूनिवर्सल लड़ाई की खोज करती है। आजादी के बाद के दिनों पर आधारित, यह कहानी एक युवा, दारा कादरी (तिवारी द्वारा अभिनीत) के जीवन और उत्थान को दर्शाती है, जो अपने पिता की कानून प्रवर्तन विरासत (मेनन द्वारा अभिनीत) और संगठित अपराध के केंद्र में अपनी यात्रा के बीच उलझा हुआ है।

शो के निर्माता शुजात सौदागर ने शेयर किया, “बंबई मेरी जान नेचर वर्सेज पालन-पोषण की जटिलता से संबंधित है। इसकी तरह की थीम बेस्ड ख़राब रिश्तों से जुड़ी कहानियां मुझे हमेशा सिनेमाई नरेटिव कहने के लिए आकर्षित करती हैं। बंबई मेरी जान एक ऐसे परिवार की गाथा बुनती है जो आजाद मुंबई के विकास के साथ-साथ अपनी परेशानी और मुश्किल अनुभवों के जरिए से बस और बढ़ रहा है। हम उस सीरीज पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते जो हमारे दिल के बहुत करीब है।”

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles