spot_img

Guwahati : प्रेमी के साथ गई युवती की रहस्यमय मौत

गुवाहाटी : गुवाहाटी के लालगणेश से प्रेमी के साथ गई युवती की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। यह घटना सोमवार को प्रकाश में आई है।

मृतका की पहचान लालगणेश की गुलाबी बेगम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपित प्रेमी सुदिप्त बाला के साथ मृतक युवती वशिष्ठाश्रम के पास गयी था।

रात में ट्रैफिक पुलिस ने युवती के परिवार को सूचना दी कि गुलाबी बेगम का एक्सीडेंट हो गया है।

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने युवती को जीएमसीएच में भर्ती कराया। लेकिन, डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। परिवार को संदेह है कि यह एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है।

पहले भी सुदीप्त बाला पर पहली प्रेमिका की हत्या की कोशिश करने का आरोप लग चुका है। घटना प्रकाश में आने के बाद वशिष्ठ पुलिस ने सुदीप्त बाला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच शुरू की गई है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles