Home latest Varanasi : पहल : बीएचयू विज्ञान संस्थान ने लगाई सेनेटरी पैड वेंडिंग...

Varanasi : पहल : बीएचयू विज्ञान संस्थान ने लगाई सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन

0
249

छात्राएं इस मशीन के दैनिक रखरखाव की ज़िम्मेदारी संभालेंगी

वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विज्ञान संस्थान ने छात्राओं की सुविधा के लिए विशेष पहल की है। मासिक धर्म से जुड़े स्वच्छता के मुद्दों और दिन भर की कक्षाओं में पढाई के दौरान छात्राओं को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विज्ञान संस्थान के न्यू लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है। बी.एच.यू. में यह अपनी तरह का पहली प्रयास है और इसे विज्ञान संस्थान, बी.एच.यू. की छात्र कल्याण पहल के तहत किया गया है। वेंडिंग मशीन में दो प्रकार के सेनेटरी पैड हैं जिन्हें सिक्कों के माध्यम से 3 और 12 रुपये का नकद भुगतान करके मशीन से तुरंत प्राप्त किया जा सकता है। छात्र कल्याण पहल की सदस्य डा. शिखा सिंह के साथ कुछ छात्राएं इस मशीन के दैनिक रखरखाव की ज़िम्मेदारी संभालेंगी और यह वेंडिंग मशीन, कक्षाओं के दौरान, सेनेटरी पैड की आपातकालीन खरीद के लिए छात्राओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी। इस वेंडिंग मशीन की स्थापना और प्रदर्शन के समय एथलेटिक्स एसोसिएशन, इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की सचिव प्रोफेसर निर्मला होरो सहित छात्र कल्याण पहल की महिला समिति सदस्य और छात्राएं उपस्थित रही।