spot_img

Jaipur: आज से कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का राजस्थान में टिकट को लेकर महामंथन

जयपुर: विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के लिए योग्य प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस पार्टी राजस्थान में पूरी तरह से सक्रिय है। जिताऊ प्रत्याशियों के चयन को लेकर ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश इलेक्शन कमेटी तक एक-एक प्रत्याशी से व्यक्तिगत मुलाकात कर चुकी है। अब सोमवार से राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के टिकट चयन को लेकर सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया यानी स्क्रीनिंग कमेटी का काम शुरू हो जाएगा।

गौरव गोगोई की अध्यक्षता में बनाई गई राजस्थान स्क्रीनिंग कमेटी जयपुर पहुंच चुकी है, जो आज यानी सावन के आखिरी सोमवार से अपना काम शुरू कर देगी। स्क्रीनिंग कमेटी के चैयरमैन गौरव गोगोई, सदस्य गणेश गोदियाल और अभिषेक दत्त अगले 4 दिन तक राजस्थान में ही रहेंगे। आज जयपुर के कांग्रेस वाॅर रूम में 11 बजे से कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राजस्थान पोलिटिकल अफेयर कमेटी और प्रदेश इलेक्शन कमेटी के सदस्य भी शामिल होंगे, जो टिकटों को लेकर किए गए मंथन की जानकारी स्क्रीनिंग कमेटी को देंगे।

इसके बाद कल यानी मंगलवार 29 अगस्त को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कांग्रेस वार रूम में अजमेर, बीकानेर, सीकर और जयपुर संभाग के वरिष्ठ नेताओं के साथ स्क्रीनिंग कमेटी चर्चा करेगी। आगामी 30 अगस्त अर्थात रक्षाबंधन के दिन भरतपुर, जोधपुर, कोटा और पाली संभाग के वरिष्ठ नेताओं के साथ वाॅर रूम में चर्चा होगी, जिसमें टिकटार्थी भी शामिल होंगे। आगामी 31 अगस्त को स्क्रीनिंग कमेटी बांसवाड़ा और उदयपुर संभाग के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के लिए उदयपुर पहुंचेगी, जो उदयपुर में दोनों संभाग के प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात कर टिकट के लिए योग्य प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा करेंगीं।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में मेहुल टेलिकॉम की शानदार शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) टेलिकॉम सेक्टर में काम करने वाली कंपनी मेहुल टेलिकॉम लिमिटेड (Mehul Telecom Limited) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट...

Explore our articles