मुंबई : महानगर के सांताक्रुज इलाके में स्थित एक होटल में रविवार को दोपहर अचानक आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग झुलस गए। झुसले ने लोगों को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आठ लोगों सुरक्षित बचा लिया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
बताया गया कि सांताक्रुज इलाके में स्थित एक होटल गैलेक्सी में दोपहर होटल गैलेक्सी के तिसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरु किया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके से पांच लोगों को घायलावस्था में बाहर निकाला था। इनमें से रुपल कानजी (25), किशन एम(28) और क्रांतिलाल गोरधन वारा (48 ) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि अल्फा वखारिया (19) और मंजूला वखारिया (49) का इलाज वीएन देसाई अस्पताल में इलाज हो रहा है। फायर ब्रिगेड के जवानों ने होटल से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।
फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद होटल में लगी आग को चार घंटे के बाद काबू पा लिया। खबर लिखे जाने तक यहां कुलिंग का काम जारी है। इस घटना की जांच सांताक्रुज पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। अभी तक इस घटना में मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।



