spot_img

Lucknow : मदुरै ट्रेन हादसे में उप्र के सात यात्रियों की मौत

लखनऊ: (Lucknow) मदुरै यार्ड जंक्शन के पास पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस आग हादसे में मरने वालों में उत्तर प्रदेश के सात लोग शामिल हैं। इनकी शिनाख्त कर ली गई है। हालांकि यह संख्या बढ़ भी सकती है। लापता छह अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के राहत विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मदुरै ट्रेन हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है। उनकी पहचान कर ली गई है। मरने वालों में सीतापुर निवासी शत्रु दमन सिंह (65), मिथिलेश कुमारी (62), लखीमपुर खीरी निवासी शांति देवी (67), लखनऊ की रहने वाली हिमानी बंसल (22), मनोरमा अग्रवाल (80) है। इनके अलावा परमेश्वर दयाल गुप्ता (55) और अंकुल कश्यप का नाम इस सूची में शामिल है, लेकिन इनके घर का पता नहीं चल सका है।

इसके साथ ही जो लापता है उनमें हरिश कुमार भसीन (भसीन टूर एंड ट्रैवल्स ), सत्य प्रकाश, शुभम कश्यप, दीपक कश्यप, दीपक और विदयाधर है। इनकी खोजबीन की जा रही है। घटना के संबंध में सभी यात्रियों के परिवार को जानकारी दे दी गई है। राहत विभाग की टीम मदुरै प्रशासन और रेलवे से संपर्क बनाए हुए हैं।

Explore our articles