spot_img

Schoolgirl murder case : कालचीनी में भाजपा का प्रदर्शन

अलीपुरद्वार:(Schoolgirl murder case) सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा इलाके में एक नाबालिग स्कूली छात्रा की निर्मम हत्या के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया है। भाजपा कालचीनी मंडल कमेटी ने बुधवार को कालचीनी थाने के सामने यह विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कालचीनी मंडल अध्यक्ष उत्तम लामा के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई।

जो कालचीनी थाने के सामने पहुंचकर समाप्त हुई। जिसके बाद थाने के सामने घटना के आरोपित को फांसी की सजा की मांग की गई।

इस अवसर पर भाजपा कालचीनी मंडल अध्यक्ष उत्तम लामा ने कहा कि बंगाल में अपराध बढ़ता जा रहा है। खासकर उत्तर बंगाल के कई जिले में आपराधिक मामला बढ़ गया है। जिसका ताज़ा मामला सिलीगुड़ी से सामने आई है। जहां दो दिन पहले दिन दहाड़े एक नाबालिग स्कूली छात्रा का निर्मम हत्या कर दी गई। भाजपा कालचीनी मंडल कमेटी माटीगाड़ा में नाबालिग स्कूली छात्रा की हत्या में शामिल दोषी के लिए फांसी देने की मांग करते है।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में मेहुल टेलिकॉम की शानदार शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) टेलिकॉम सेक्टर में काम करने वाली कंपनी मेहुल टेलिकॉम लिमिटेड (Mehul Telecom Limited) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट...

Explore our articles