spot_img

Ranchi: झारखंड में 24 अगस्त को भारी बारिश की संभावना

रांची:(Ranchi) राज्य में पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में मानसून के टर्फ का असर राज्य में नजर आयेगा। झारखंड के उत्तर पूर्वी भाग में मौसम का असर साफ नजर आ रहा है। राज्य के सभी स्थानों में हल्के और मध्यम दर्जे के बारिश होने की संभावना है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि 24 अगस्त को राज्य के पूर्वी भाग संताल कोल्हान सहित कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश की अच्छी संभावना है। इसी तरह 25 अगस्त को भी राज्य में बारिश हो सकती है। 26 अगस्त से स्थिति एक बार फिर सामान्य हो सकती है। उन्होंने संताल और राज्य के उत्तर पूर्वी इलाके में वज्रपात की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है

राज्य में अभी भी 38 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 27 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles