spot_img

Mumbai : ठाणे मनपा लिपिक साढ़े आठ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई : ठाणे महानगर पालिका के कौसा दिवा उप विभाग कार्यालय मुंब्रा का लिपिक वर्ग 3 के गिरीश रत्न अहिरे और उसका निजी सहायक असीम इनायत शरीफ शिकायत कर्ता से ठाणे मनपा के दिवा मुंब्रा कार्यालय में आज दोपहर साढ़े आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए।

ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग ने आज बताया कि शिकायतकर्ता को अपने पुत्र के नाम लिए गए नए घर हेतू मनपा का टैक्स जमा करने किए रसीद चाहिए थी।इसके लिए उन्होंने अधिकृत रूप से आवेदन भी किया था।

ठाणे मनपा के दिवा कौसा विभाग के लिपिक गिरीश अहिरे ने पुत्र के नाम पर रसीद देने के लिए, नौ हजार की रिश्वत मांगी थी।

आज जब ठाणे ब्यूरो को इस मामले में शिकायत मिली थी,।इसके बाद ठाणे ब्यूरो ने नियोजित तरीके से कार्यवाही करते हुए मनपा लिपिक गिरीश अहिरे के निजी सहायक असीम इनायत शरीफ को साढ़े आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते ने लिपिक गिरीश रत्न अहिरे को भी गिरफ्तार कर, मुंब्रा पुलिस स्टेशन में रिश्वत लेने का मामला दर्ज कराया है।

Washington : अमेरिकी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान चली गोली, राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित

वाशिंगटन : (Washington) वाशिंगटन डीसी (Washington D.C) में शनिवार शाम अभेद्य किलेबंदी के बीच चल रहे व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents' Dinner)...

Explore our articles