spot_img

Mumbai : रक्षक चौकीदारों ने ही विजयलक्ष्मी ज्वेलर्स का शटर काटकर 3 करोड़ का सोना उड़ाया

मुंबई : ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में उल्हासनगर झवेरी बाजार में 27जून 2023 की रात को हुई इस अनोखी चोरी में प्रसिद्ध विजय लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान शटर को गैस सिलेंडर की सहायता से कटर से काटकर तीन करोड़ 20 लाख रूपए कीमत के छह किलो सोने के आभूषण चुरा कर नेपाल भाग गए। ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच 1 ने दस आरोपियों में से तीन रक्षक चौकीदारों को नेपाल की सीमा पर गिरफ्तार कर सिर्फ 33 लाख रुपए के पांच सौ पचास ग्राम वजनी सोने के आभूषण बरामद किए है। जब कि अभी सात लोग फरार हैं |

ठाणे पुलिस के उपायुक्त शिवराज पाटील ने आज पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वेलरी दुकान में काम कर रहे चौकीदारों ने चोरी करने का दिन 27 जून इसलिए चुना था , क्योंकि दूसरे दिन दुकान का अवकाश था।इसलिए विजय लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक को पता नहीं चल पाए ,और फिर सभी चौकीदार चोर उसी दिन नेपाल भाग गए थे।

इस घटना के बाद उल्हासनगर के व्यापारियों घबराहट फैली हुई थी। ठाणे पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटील का कहना है कि सभी चौकीदारों ने योजना बनाकर इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।इसके लिए वे बड़े बड़े गैस सिलेंडर कटर ले कर आए थे।

पुलिस उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच के संपत्ति की कर वसूली शाखा ने सीसीटीवी और तकनीकी मदद से चोरों के बारे में सूचना मिलने पर ठाणे पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त निलेश सोनावाने , सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार डोंगरे और पुलिस निरीक्षक आनंद रावराने के मार्ग दर्शन में पुलिस की कई टीम बनाई गई।

इसके बाद लखनऊ बनारस नेपाल सीमा पर संदिग्ध हालात में मिले तीन आरोपी माधव चुन्नालाल गिरी, दिनेश चंद्र सागर ऊर्फ चंद्र रावल , और दीपक सिंह भंडारी को गिरफ्तार किया है ।शेष फरार सात आरोपियों की पुलिस को तलाश है। इसी तरह अभी तक सिर्फ 33 लाख का सोना मिला है| जबकि दो लाख 87हजार रुपए के सोने की रिकवरी अभी शेष है।

इन सभी पर मध्य प्रदेश गुजरात और कर्नाटक में अपराधिक मामले दर्ज हैं।इन्हें 11अगस्त को पुलिस हिरासत में रखा गया था।इसके बाद 18 अगस्त की और 22अगस्त की पुलिस कस्टडी मिलने के बाद जो आज समाप्त हो रही है ,इस पुलिस हिरासत को स्थानीय न्यायालय से ठाणे पुलिस ने और बढ़ाने का अनुरोध किया है।

ठाणे पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटील ने आव्हान किया है कि कोई भी व्यक्ति यदि कोई काम के लिए कर्मचारी सेवा के लिए रखता है , उसके पूर्व उसके बारे में व्यक्तिगत जानकारी दस्तावेज की जांच कर लें, जिनमे आधार कार्ड बहुत जरूरी है।

Accident on Delhi-Mumbai Expressway : वडोदरा के एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

पंचमहल : (Panchmahal) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) पर पंचमहल जिले के कालोल के पास साेमवार काे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से...

Explore our articles