spot_img

Bhagalpur: प्रधानमंत्री से मिला मध्य विद्यालय जगदीशपुर को आभार पत्र

भागलपुर:(Bhagalpur) जिले के मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र तथा विद्यालय की शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लेने पर प्रधानमंत्री की ओर से आभार पत्र दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने व मुझे बच्चों के साथ विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता तथा गतिविधि को करते रहने से प्रेरणा मिलती है। इसलिए यह पत्र मैं अपने छात्रों को समर्पित करता हूं।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सभी शिक्षकों, छात्र तथा अभिभावकों से अपने विचार की मांग की गई थी। इसमें भाग लेने तथा विद्यालय के गतिविधि को उसमें शामिल करने के लिए यह पत्र प्राप्त हुआ है।यह पत्र प्राप्त होने से विद्यालय के छात्र, शिक्षक, अभिभावक के साथ प्रधानाध्यापक के परिजन तथा मित्र सभी खुश हैं।

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

Explore our articles