spot_img

Sagar: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे आज मप्र में, सागर में बड़ी सभा को करेंगे संबोधित

सागर:(Sagar) मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के पहले ही राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। प्रदेश के दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस बुंदेलखंड में दलित वोट बैंक को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। गत 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सागर में संत रविदास मंदिर का भूमि पूजन कर विशाल जनसभा को संबोधित किया था। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सागर आ रहे हैं। वे यहां आज (मंगलवार को) एक बड़ी जनसभा का संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश कांग्रेस कमलनाथ सुबह 10.45 बजे वायुयान से भोपाल के राजाभोज विमानतल पहुचेंगे। यहां से 11 बजे दोनों नेता हेलिकॉप्टर से सागर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे कजलीवन मैदान पहुंचकर बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोनों नेता 1.30 बजे सागर से रवाना होगर 2.15 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों का फोकस अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के वोटरों को साधने पर है। प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग की 35 सीटें है। वहीं, करीब 20 सीटों पर इस वर्ग के मतदाताओं का सीधा प्रभाव है। 600 साल पहले सागर के कर्रापुर संत रविदास आए थे। उस जगह पर आश्रम बना है। यहां बड़ी संख्या में संत रविदास के अनुयायी है। यहां से राजनीतिक दल पूरे प्रदेश के दलित वर्ग को साध रहे हैं।

खड़गे खुद अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। इससे पहले उनकी 13 अगस्त को सागर में सभा थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के 12 अगस्त के सागर दौरे के चलते उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

Mirzapur : हादसे में घायल छात्र ने तोड़ा दम, नाै दिन बाद बुझ गई जिंदगी की लौ

मीरजापुर : (Mirzapur) चुनार कोतवाली क्षेत्र (Chunar Kotwali police station) में सड़क हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना...

Explore our articles