spot_img

Saharsa : हरियाली तीज के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

सहरसा : मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रविवार को श्रीनिवास स्मृति भवन में हरियाली तीज के अवसर पर सिंघाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 101 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सुषमा दहलान ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर मारवाड़ी महिलाओं के द्वारा जिले में पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।घर के बच्चे, बूढ़े, बुजुर्ग इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेकर एकसाथ मिलकर आनंद उठाते हैं।वही एक जगह एकत्रित होकर सभी लोग मिलजुल कर उत्साह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने कहा कि घर की कामकाजी महिलाओं को इस बहाने मनोरंजन के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राजस्थानी व्यंजन के साथ-साथ चटपटी मसालेदार व्यंजन की भी व्यवस्था की गई है। वही मनोरंजन भरे खेल के माध्यम से उपहारों की बारिश की गई।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं को घर से बाहर निकालने का मौका मिलता है।

इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, क्विज, म्यूजियम हाउजी, बैलून,चेयर सांग प्रतियोगिता, सेल्फी प्वाइंट तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौने के भी इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर सिंघाड़ा एवं चटपटे व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी। जिसका महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर कीर्ति तुलसियान, निशा अग्रवाल, अंशी अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, गुड्डी दारूका, मेधा भीमसरिया, निकुन कुमार, आदित्य मित्तल, आनंद कुमार, नितेश कुमार अग्रवाल, रोहित कुमार तुलसियान, विनीत कुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अंकित कुमार, अंकुर जालान, हर्ष दहलान, गौरव कुमार तुलसियान, कृष्णा छपरिया , मनीष कुमार पचेरिया, प्रिंस सुलतानिया, विकास कुमार अग्रवाल, सुमित केजरीवाल, रवि शर्मा, राहुल तुलसियान,प्रणव शंघाई सहित अन्य मौजूद थे।

Explore our articles