spot_img

Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर 15 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार

मुंबई : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 15 करोड़ रुपये का 1,496 ग्राम नशीला पदार्थ (कोकीन) बरामद किया है। इस कोकीन को अदीस अबाबा से एक यात्री मुंबई ला रहा था। डीआरआई की टीम ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार डीआरआई टीम को विदेश मे कोकीन लाए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने एयरपोर्ट पर निगरानी कर रखी थी। एक संदिग्ध यात्री की बैग की तलाशी में यह कोकीन मिली। इसके बाद डीआरआई की टीम ने उस यात्री को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपित यात्री ने बताया कि उसे यह कोकीन नवी मुंबई में एक महिला को देना था। डीआरआई की टीम ने आरोपित यात्री की निशानदेही पर उस महिला काे भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला युगांडा देश की मूल नागरिक है। इस मामले में डीआरआई की टीम दोनों आरोपितों से गहन छानबीन कर रही है।

Explore our articles