spot_img

Chandigarh : नवजोत सिद्धू को नहीं मिली कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी, सोनी व तिवारी को मिली तवज्जो

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रविवार को जारी की कांग्रेस कार्यसमिति की सूची में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब में समानांतर कांग्रेस चलाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को स्थान नहीं दिया है। सिद्धू के सीडब्ल्यूसी में जाने को लेकर पंजाब में कई माह से अटकलें चल रही थी, लेकिन अटकलों के उलट उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है।

कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सीडब्ल्यूसी में बतौर सदस्य शामिल किया है। सूची में पूर्व सांसद अंबिका सोनी और सांसद मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी सिद्धू को जगह नहीं दी गई थी। फरवरी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान नवजोत सिद्धू ही प्रदेश कांग्रेस के प्रधान थे, लेकिन चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस हाईकमान से उनसे इस्तीफा मांग ले लिया था। उसके बाद गिदड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया।

चरणजीत सिंह चन्नी को इस लिस्ट में सीडब्ल्यूसी सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा कांग्रेस हाईकमान ने आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी को परमानेंट इन्वायटी की लिस्ट में शामिल किया है। पंजाब से राज्यसभा की सांसद रह चुकी पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को भी इसमें शामिल किया गया है।

Explore our articles