spot_img

Kaithal : सात साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने बरामद की

पीड़ित बच्ची के अदालत में बयान दर्ज, पुलिस ने की गांव डोहर में छापेमारी

कैथल : रविवार को गांव डोहर का एक युवक पड़ोस में रहने वाली एक 7 साल की बच्ची का अपहरण कर उसे झाड़ियों में ले गया। युवक ने बच्ची से अश्लील छेड़छाड़ की। बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से बचकर भाग निकली। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर पीड़ित बच्ची को बरामद कर लिया है।

रविवार को गांव जोहर का एक युवक एक 7 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर उठाकर ले गया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की। बालिका की माता ने पुलिस में गांव के ही बिट्टू पुत्र रामदिया के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रही लेडी सब इंस्पेक्टर धनपति ने बताया कि पुलिस ने 7 वर्षीय बालिका को रविवार को अदालत में पेश किया। जहां पीड़ित बालिका के बयान दर्ज किए गए। आरोपी बिट्टू के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। रविवार को पुलिस ने बिट्टू की गिरफ्तारी के लिए गांव डोहर में छापेमारी की, लेकिन वह मौका से फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Explore our articles