spot_img

Gurugram : ग्लोबल सिटी गुरुग्राम में अब दिखेगी मिनी बॉलीवुड की झलक

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया कैमरा म्यूजियम का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं सराहना

गुरुग्राम : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मनोहर लाल ने पिछले लगभग 9 वर्षों से प्रदेश की समृद्ध कला एवं संस्कृति को संजोय रखने के लिए प्रदेश की नई फिल्म नीति तैयार करवाई है। ग्लोबल सिटी गुरुग्राम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनी का मंच बनाया गया है। अब वह दिन दूर नहीं जब गुरुग्राम में मिनी बॉलीवुड की झलक भी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर गत सांय गुरुग्राम में स्थित म्यूजिओ कैमरा म्यूजियम का दौरा किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल पर ही गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने निजी सार्वजनिक भागीदारिता के तहत समझौता ज्ञापन कर इस म्यूजियम की विश्वस्तरीय स्थापना करवाई है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मई 2023 में अपने मन की बात कार्यक्रम में इस म्यूजियम की सराहना की है। इस म्यूजियम में न केवल फोटोग्राफी, बल्कि भारत के राजनीतिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिकइतिहास की जानकारी भी देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले देश-दुनिया के फोटो प्रेमी तो यहां आएंगे ही, बल्कि बॉलीवुड से भी फिल्म निर्माता व कलाकार भी इस म्यूजियम में आएंगे। फोटोग्राफी का आविष्कार फ्रांस के जोसफ निस्फोरे नैप्स ने 18वीं शताब्दी में किया था। 21वीं शताब्दी तक पहुंचते-पहुंचते यह एक विज्ञान का रूप ले चुकी है।

म्यूजिओ कैमरा के संस्थापक एवं निदेशक आदित्य आर्य ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का म्यूजियम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। हरियाणा सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने ग्लोबल सिटी गुरुग्राम में म्यूजियम की स्थापना में सहयोग किया।

Explore our articles