spot_img

New Delhi: केंद्र पर राहुल का तंज, कहा- नाम से नहीं, कर्म से है नेहरू की पहचान

नई दिल्ली: (New Delhi) नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम बदलने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नाम से नहीं, पंडित नेहरू की पहचान उनके कर्म से है।

राहुल गांधी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम परिवर्तन से जुड़े एक संवाददाता के सवाल पर यह बात कही। उल्लेखनीय है कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल कर अब इसे प्रधानमंत्री मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया गया है।

इसको लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एकमात्र एजेंडा नेहरू और नेहरूवादी विरासत को गलत ठहराना, बदनाम करना और नष्ट करना है।

IPL 2026 Playoff Scenarios : बेंगलुरु पहुंची अंतिम-4 में, बाकी सात टीमों के बीच कड़ी जंग

नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु...

Explore our articles