spot_img

Prayagraj : अटलजी ने भारत की शक्ति का एहसास पूरी दुनिया को कराया था : रीता बहुगुणा जोशी

हमें सदैव अटल पथ पर चलते रहना : गणेश केसरवानी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज : भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के पांचवी स्मृति दिवस पर संगोष्ठी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई का पूरा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने भारत की शक्ति का एहसास पूरी दुनिया को कराया था।

बाई का बाग दुर्गा पूजा पार्क कीटगंज में बुधवार को आयोजित संगोष्ठी में सांसद ने आगे कहा कि वे देश के सच्चे सपूत थे। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में सिफर से लेकर शिखर तक की ऊंचाइयों को छुआ, कई उतार-चढ़ाव देखे पर कभी अपनी जमीन को नहीं छोड़ा। भाजपा और विचार परिवार के असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत रहें।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई विपक्ष के नेता के रूप में भी राष्ट्रवाद के विचारों के लिए संघर्ष करते रहे और जरूरत पड़ी तो सत्ता को भी ठोकर मारकर अपने सिद्धांतों और राष्ट्रवाद के विचारों को झुकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में भारत को परमाणु शक्ति से सम्पन्न किया और पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का एहसास कराया। विजय ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी घुसपैठियों को उनको उन्हीं के भाषा में जवाब दिया और उन्हें भारत से खदेड़ा।

महापौर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल के पथ पर चलते हुए देश के अंदर सुशासन स्थापित करते हुए चौमुखी विकास कर रहे हैं और भारत को विश्व पटल पर मजबूती के साथ खड़ा करने का काम किया है। उनके सपनों को पूरा करने के लिए भारत को विकसित और अखंड राष्ट्र बनाने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव अटल पथ पर चलते रहना है और उनके सपनों का विचारों का और संकल्पों का भारत बनाना है।

तत्पश्चात वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जन जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका भारतीय जनता पार्टी की पार्षद दल मुख्य सचेतक किरन जायसवाल एवं वृक्षारोपण प्रभारी विवेक अग्रवाल ने अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं महापुरुषों की सचित्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देने के लिए पर्यावरण जन जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। संचालन राजेश केसरवानी और धन्यवाद मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया।

Explore our articles