spot_img

Dhamtari : दो सौ रुपये प्रति किलो से 80 रुपये प्रति किलो हुआ टमाटर का भाव, मिली राहत

धमतरी : लंबे समय बाद टमाटर के दाम में गिरावट आई है। 180 से 200 रुपये किलो तक बिकने वाला टमाटर अब चिल्लर बाजार में 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। दाम में आई गिरावट से सभी वर्गाें ने राहत की सांस ली है। थोक व्यवसायियों का कहना है कि जल्द ही टमाटर के दाम और कम हो सकते हैं, क्योंकि बाजार में अच्छी आवक हो रही है।

थोक व चिल्लर सब्जी बाजार में टमाटर की आवक पहले की तुलना में बढ़ गई है। नासिक व बेंगलुरु से अच्छी आवक बनी हुई है इसलिए टमाटर के दाम में अब गिरावट आई है। थोक सब्जी व्यवसायी नीतेश वाधवानी, बंटी वाधवानी, काशीराम सोनकर समेत अन्य व्यवसायियों ने बताया है कि थोक बाजार में टमाटर अच्छे क्वालिटी वाला 1500 से 1600 रुपये कैरेट बिक रहा है। मध्यम क्वालिटी के टमाटर 1000 रुपये कैरेट तक बिक रहा है, इससे चिल्लर बाजार में टमाटर के दाम में पहले की अपेक्षा भारी गिरावट आई है।

धमतरी शहर के इतवारी बाजार, रामबाग बाजार, गोल बाजार समेत अन्य बाजारों में टमाटर प्रति किलो 60 से 80 रुपये तक बिक रहा है। टमाटर के दाम में गिरावट आने के बाद गृहणियों समेत सभी वर्गाें ने राहत की सांस ली है। दाम गिरते बाजार में टमाटर की मांग बढ़ गई है। दाम कम होने के बाद अब शहर व गांवों समेत सभी वर्गाें के लोग टमाटर खरीदने लगा है। उल्लेखनीय है कि टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से कई परिवारों ने टमाटर खाना बंद कर दिया था। किचन से टमाटर गायब हो चुका था। ऐसे में सब्जियों के स्वाद में गिरावट आ गई थी, लेकिन अब टमाटर पहले की अपेक्षा सस्ता होने के कारण लोग खरीद रहे हैं, इससे सब्जियाें में टमाटर डालने के बाद स्वाद फिर से लौटेंगे।

बाहरी आवक बढ़ने से राहत

थोक सब्जी बाजार श्यामतराई में टमाटर की लोकल आवक पूरी तरह से बंद है, लेकिन बाहरी आवक पहले की तुलना में बढ़ गई है। नासिक व बेंगलुरु से टमाटर की इन दिनों आवक अच्छी है इसलिए दाम में गिरावट है। भविष्य में आवक बढ़ने के साथ टमाटर पहले की तरह 25 से 30 रुपये किलो तक पहुंचने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि टमाटर की जल्द ही लोकल आवक भी शुरू हो जाएगी, क्योंकि ग्रामीण अंचलों में सब्जी खेती करने वाले कई किसानों के खेतों में टमाटर के पौधा तैयार हो रही है, ऐसे में जल्द ही लोकल आवक शुरू होने की संभावना है।

Mumbai : पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर

मुंबई : (Mumbai) रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) हाल ही में मुंबई में फिल्म 'दादी की शादी' (Dadi Ki...

Explore our articles