spot_img

YANGON : खदान श्रमिक भूस्खलन की चपेट में आए, 34 लापता

यांगून:(YANGON) उत्तरी म्यांमार में यहां से लगभग 950 किलोमीटर (600 मील) उत्तर काचिन राज्य के सुदूर पहाड़ी शहर हापाकांत की जेड खदान में हुए भूस्खलन में कम से कम 34 श्रमिक लापता हो गए। यह क्षेत्र दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे आकर्षक जेड खदानों का केंद्र है। जेड एक खनिज है। इसका उपयोग आभूषणों में किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। एक स्थानीय बचाव दल के मुखिया के हवाले से कहा गया है कि रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मन्ना गांव के पास भूस्खलन होने से जेड की खुदाई कर रहे 34 से अधिक श्रमिक झील में बह गए। आठ श्रमिक घायल हो गए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जुलाई 2020 में इस क्षेत्र में हुए भूस्खलन में कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई थी।

Raipur : रेलवे ने तीन और छह मई को कई ट्रेनों को किया रद्द

रायपुर : (Raipur) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन (Nipaniya–Bhatapara section) में रोड अंडरब्रिज निर्माण किया जा रहा है। इसलिए...

Explore our articles