spot_img

Ranchi: घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सीआरपीएफ ने रांची में निकाली बाइक रैली

रांची : (Ranchi) घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सीआरपीएफ 133 बटालियन के जवानों ने रविवार को रांची स्थित कैंप से बाइक रैली निकाली। रैली पुरानी विधानसभा होते हुए जेएससीए स्टेडियम तक गई। इस दौरान बाइक रैली में शामिल जवान भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।

रैली में शामिल सीआरपीएफ के कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि घर-घर में तिरंगा लगने से आम लोगों में देशभक्ति का संचार होगा। क्योंकि, जो जवान हैं वो तो अपने कार्यों और देश सेवा के लिए संकल्पित हैं लेकिन आम लोग जीवन की इस आपाधापी में जश्न-ए-आजादी खुलकर नहीं मना पाते हैं। ऐसे में घर-घर तिरंगा अभियान के माध्यम से तिरंगा को देख आम लोगों को भी देश के प्रति जिम्मेदारियों का ख्याल आएगा। इसलिए 13 से 15 अगस्त तक लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए सीआरपीएफ के जवानों की ओर से आग्रह किया गया।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles