spot_img

Udaipur: करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को उदयपुर में गोली मारी, हालत नाजुक

उदयपुर: (Udaipur) श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पर उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के ही पूर्व जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ भम्मू ने गोली चला दी। गोली पीठ पर लगी है। हालत नाजुक है। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे छुड़ाया। बताया जा रहा है कि आरोपित जिला अध्यक्ष पद से हटाने के कारण नाराज था।

उल्लेखनीय है कि आगामी 23 सितंबर को उदयपुर के गांधी मैदान में सेना की ओर से न्यायाधिकार महासभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी की तैयारियों के तहत प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह उदयपुर आये थे। बीएन कॉलेज में कार्यक्रम के बाद लौटते समय आरोपित ने गेट पर हमला किया।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles