spot_img

Kolkata : लाख रुपये के मादक सिरप के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन तस्कर

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने करीब 50 लाख रुपये के मादक सिरप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने गुरुवार दोपहर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह कोलकाता हवाई अड्डे के पास जैसोर रोड पर पुख्ता सूचना के आधार पर एक 10 चक्का ट्रक को रोका गया। इसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से नौ हजार बोतल फैंसीडिल बरामद हुई। इसके बाद ट्रक को अपने कब्जे में लेकर फैंसीडिल जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की पहचान शाहजहां मंडल, रफीकुल मंडल और पूर्णा हालदार के तौर पर हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये लोग ट्रैकों में फैंसीडिल को भरकर तस्करी के लिए बांग्लादेश ले जा रहे थे। इसे उत्तर प्रदेश से ले आए थे उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन्हें गिरफ्तार कर इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles