spot_img

Raipur : स्ट्राइकों का स्टेट बन गया है छत्तीसगढ़ : कौशिक

रायपुर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में पीडीएस संचालक द्वारा अपनी छ: सूत्रीय मांगो को लेकर किये जा रहे हड़ताल का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का पूरा शासनकाल हड़ताल और धरना प्रदर्शन में बीत गया। प्रदेश की इस संवेदनहीनता ने आज प्रदेश के सारे कार्यों को ठप्प कर रखा है और जरूरतमंदों को अकारण परेशानी उठानी पड़ रही है।

आज प्रदेश के पीडीएस संचालकों द्वारा अपनी छ सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध हड़ताल कर रहे हैं। इससे पीडीएस संचालकों को तो परेशानी हो ही रही है साथ ही साथ आमजनों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज प्रदेश के अधिकतर राशन दुकान बंद है, जिससे गरीबों को चावल मिलना बंद हो गया है। लेकिन न सरकार को इन सबसे कोई सरकार नहीं है। पुरा स्टेट स्ट्राइकों का स्टेट हो चुका है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को पता था कि इससे सारे कामकाज प्रभावित होंगे, लेकिन इसके बावजूद इसे प्रदेश सरकार ने उनकी न्यायोचित मांगो को पुरा करके हड़ताल को रोकने की कोई सकारात्मक पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि अपनी वादाखिलाफ़ी का दण्ड प्रदेश सरकार जनता को न दे, अन्यथा पुरा प्रदेश एकजुट होकर कांग्रेस को अपना राजनीतिक वजूद बचाने तक का मौका नहीं देगा। इसलिए राजनीतिक छल प्रपंच और संवेदनहीनता छोड़कर प्रदेश सरकार तत्काल पीडीएस संघ के संचालकों एवं कर्मचारी संगठनों एवं संविदा कर्मचारियों से चर्चा करके उनकी मांगो का समाधानकारक रास्ता निकाले और अपने वादों को पुरा करके सभी कर्मचारियों के साथ न्याय करे क्योंकि कर्मचारियों की हड़ताल से अंततः प्रदेश की जनता ही परेशानी होती है।

Explore our articles