spot_img

Haridwar : महिला कर्मी की शिकायत पर हटाए गए श्यामपुर रेंजर

हरिद्वार : शराब के नशे में श्यामपुर रेंज कार्यालय में महिला कर्मचारी से अभद्रता और मोबाइल फोन पर बात करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरिद्वार वन प्रभाग हरकत में आ गया है। प्रभाग की आंतरिक परिवाद समिति ने महिला कर्मचारी के मामले में जांच कर तत्काल प्रभाव से श्यामपुर रेंजर को हरिद्वार कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। श्यामपुर रेंज में अब हरीश गैरोला को नया रेंजर बनाया गया है।

गौरतलब है कि श्यामपुर रेंज के रेंजर यशपाल राठौर की वायरल हुई वीडियो में रेंजर साहब एक महिला कर्मचारी से फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे थे, जिसमें वह किसी से महिला कर्मचारी के बारे में ड्यूटी संबंधी और अन्य बातचीत कर रहे हैं। रेंजर की हरकत का किसी कर्मचारी ने वीडियो बना लिया था, जिसे सोशल मीडिया में जारी कर दिया गया था। रेंजर ने महिला कर्मचारी के साथ रात में अभद्रता की थी। इसमें वह उनके आवास के पास तक पहुंच गए थे।

डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि आंतरिक परिवाद समिति ने पूरे प्रकरण की जांच के बाद दोषी रेंजर को हरिद्वार कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। महिला कर्मचारी ने पत्र में श्यामपुर रेंजर यशपाल सिंह राठौर पर 3 अगस्त की रात उनके साथ अभद्रता, अश्लील हरकतें करना और चरित्र पर टिप्पणी करने संबंधी आरोप लगाए थे।

New Delhi : पाकिस्तान संग द्विपक्षीय मैचों पर बैन बरकरार

नई दिल्ली : (New Delhi) खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों...

Explore our articles