बागपत : जनपद में एक करोड़ नौ लाख रुपये में नर्सरी तैयार की जा रही है। इस नर्सरी से प्रति वर्ष किसानों के लिये 15 लाख की सब्जियों की पौध तैयार की जायेगी, जो किसानों को एक रुपये में प्रति पौधा दी जाएगी।
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में उद्यान विभाग, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं मनरेगा से एक नर्सरी विकसित कर रहा है। जिसकी लागपत एक करोड़ नौ लाख रुपये बतायी जा रही है। नर्सरी का उद्देश्य किसानों को कम दामों पर सब्जी की उन्नत पौध उपलब्ध कराना है। हाईटेक वेजिटेबल सीडलींग नर्सरी से प्रति वर्ष किसानों के लिये 15 लाख की सब्जियों की पौध तैयार की जायेगी। किसान एक रुपये में प्रति पौधा 15 अक्टूबर 2023 से क्रय कर सकते हैं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना व उद्यान विभाग द्वारा यह प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। दिल्ली में सब्जियों का मार्केट बहुत है जिस से किसान अच्छे हाईटेक नर्सरी पौध लेकर एक अच्छी पैदावार ले सकते हैं और अपनी आय बड़ा सकते हैं। इसके अंतर्गत टमाटर, पत्ता गोभी, बंद गोभी, फूल गोभी, मिर्च, लौकी, कद्दू, बैगन आदि की नर्सरी तैयार कर फसल की पैदावर कर लाभ कमाया जा सकेगा।


