spot_img

Satna : अमरपाटन क्षेत्र के यात्री प्रतीक्षालय में मिली ट्रांसपोर्ट कारोबारी की लाश, हत्या की आशंका

सतना : अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम ककरा में गुरुवार सुबह एक यात्री प्रतीक्षालय में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान ट्रांसपोर्ट कारोबारी के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह अमरपाटर थाना पुलिस को ग्राम ककरा में सड़क किनारे बने एक यात्री प्रतीक्षालय में लाश मिलने की सूचना मिली। सूचना पाकर अमरपाटन थाना प्रभारी संदीप भारतीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में मृतक की शिनाख्त ट्रांसपोर्ट कारोबारी रजनीश गुप्ता (27) निवासी मनिकवार रीवा के रूप में हुई है। पुलिस को उसके शरीर पर कमर, हाथ-पैर और पीठ पर मारपीट के निशान मिले हैं।

परिजनों के मुताबिक रजनीश बुधवार की सुबह 9 बजे अपने घर से काम के सिलसिले में निकला था, उसके बाद दोपहर में उसने अपने दोस्तों के साथ खाना खाया था लेकिन रात में वह वापस घर नहीं पहुंचा। गुरुवार की सुबह उसका शव ककरा के यात्री प्रतीक्षालय में पड़ा पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव यात्री प्रतीक्षालय में फेंका गया है। पुलिस को शव के पास से दो मोबाईल मिले है। जबकि मृतक की कार उसके ट्रांसपोर्ट ऑफिस के पास खड़ी पाई गई थी। जानकारी लगते ही मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अमरपाटन थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक रजनीश का लेनदेन को लेकर रीवा के ग्राम खटखरी के दो लोगों के साथ विवाद होने की बात सामने आई है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles