spot_img

New Delhi : क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा बिकवाली से बड़ी गिरावट, बिटकॉइन और एथेरियम टूटे

नई दिल्ली: (New Delhi) क्रिप्टो करेंसी मार्केट में पिछले 24 घंटे के दौरान जबरदस्त बिकवाली का दबाव बना हुआ है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 में शामिल सभी क्रिप्टो करेंसी गिरावट के साथ रेड जोन में बनी हुई हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन में भी आज 1 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी दर्ज की गई है।

भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने के लिए अधिकृत कंपनी कॉइन मार्केट कैप द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक भारतीय समय के मुताबिक शाम 5 बजे तक दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29,137.08 डॉलर यानी 24.10 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही थी। इसके अलावा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आभासी मुद्रा एथेरियम 1.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,833.89 डॉलर के स्तर पर बनी हुई थी।

बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा टेथर 0.04 प्रतिशत, बीएनबी 1.90 प्रतिशत, एक्सआरपी 4.38 प्रतिशत, यूएसडी कॉइन 0.02 प्रतिशत, कार्डानो 3.74 प्रतिशत, डोजेकॉइन 4.39 प्रतिशत, सोलाना 3.49 प्रतिशत और ट्रॉन 1.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।कॉइन मार्केट कैप की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी मार्केट के मार्केट कैप में 1.26 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण क्रिप्टो करेंसी का मार्केट कैप घट कर 1.16 लाख करोड़ डॉलर यानी करीब 95.96 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में भी कमी दर्ज की गई है।

इस अवधि में 3,301 करोड़ डॉलर यानी करीब 2.73 लाख करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी का लेन-देन हुआ है, जो 1 दिन पहले की तुलना में 16.85 प्रतिशत कम है। दूसरी ओर पिछले 24 घंटे के दौरान बिटकॉइन की स्थिति क्रिप्टो करेंसी मार्केट में 0.11 प्रतिशत मजबूत हुई है, जिससे क्रिप्टो करेंसी मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी बढ़ कर 48.66 प्रतिशत हो गई है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles