spot_img

Mumbai : एकतरफा प्यार में युवती पर जानलेवा हमला

मुंबई : जिले के वसई में रहने वाली एक युवती के घर में घुसकर मारपीट करने की घटना सामने आई है। इस हमले में युवती घायल हो गई है। वही वालीव पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता लडकी 19 साल की है और वह वसई के एक कॉलेज में पढ़ती है। वह घर पर अकेली थी। तभी लडकी के पहचान का युवक उनके घर में घुस आया। उसने कपड़े से उसका गला घोंट कर जान से मारने की कोशिश की। घायल अवस्था में ही आरोपी पीड़ित लड़की को घर में बंद करके भाग गया। पीड़िता के लिए चिल्लाने पर पड़ोसी महिलाओं ने उसे बचाया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

वालिव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलास बर्वे ने बताया कि पीड़िता लड़की के शिकायत के आधार पर आरोपी आमन मदेशिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस का कहना है कि यह घटना एकतरफा प्यार के कारण हुई है।

New Delhi : एलपीजी रिफिल बुकिंग समयसीमा में कोई बदलाव नहीं, लोग अफवाहों से बचें: केंद्र

नई दिल्ली : (New Delhi) देश में एलपीजी रिफिल बुकिंग (booking LPG refills) की समयसीमा को लेकर चल रही खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों...

Explore our articles