spot_img

Kanker : सटोरियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आठ आरोपित गिरफ्तार, पांच फरार

कांकेर : जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन एप के माध्यम से सट्टा खिलाने और सटोरियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाकर सहयोग करने वाले आठ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 92 हजार रुपये नकद और 08 मोबाइल सहित 03 चेकबुक जब्त किए हैं। पुलिस ने सभी आठ बैंक खातों को सीज कर दिया है। वहीं इस मामले में अब भी पांच आरोपित फरार हैं। पुलिस के अनुसार अपने बैंक खाते को जान बूझकर जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराना अपराध के दायरे में आता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एचडीएफसी बैंक पखांजूर शाखा में शिवम नाम का एक व्यक्ति गलत तरीके से पैसों का ट्रांजेक्शन कर रहा है। शिवम ने इसी बैंक में दूसरे लोगों का खाता खुलवाया है। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन गैंबलिंग एप के पैसों के लेनदेन के लिए हो रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने बुधवार को शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद इस मामले का पूरा खुलासा हुआ। जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की, साथ ही फरार आरोपितों की पतासाजी के लिए अलग से टीम तैयार कर भेजी गई है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles