spot_img

Sirsa : जादू कोई चमत्कार नहीं एक कला है: जादूगर सम्राट शंकर

सीडीएलयू में 3 से 6 अगस्त तक होंगे जादुई शो हर रोज दोपहर एक बजे व सायं 6 बजे होंगे शो

सिरसा : जादू भारत की प्राचीन कला है, जोकि 64 कलाओं में से एक है। जादूई शो का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरुक करना है। यह कहना है जादूगर शंकर सम्राट की। वे बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सौजन्य से सीडीएलयू में 3 से 6 अगस्त तक जादुई शो आयोजित किए जाएंगे। आमजन के लिए जादू शो में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। रोजाना दोपहर 1 बजे व सायं 6 बजे दो शो होंगे। उन्होंने कहा कि वे लगभग 5 दशकों से जादू की कला का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को देश की प्राचीन जादू की कला से रूबरू करवाने तथा इस कला को जीवित रखने के लिए प्रदेश सरकार के साथ मिलकर प्रत्येक जिले में जादू के शो आयोजित किये जा रहे हैं।

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत सूचना,जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से इन शो का आयोजन करवाया जा रहा है। जादूगर सम्राट शंकर ने कहा कि सिरसा में 3 से 6 अगस्त तक सीडीएलयू के ऑडिटोरियम हाल में प्रतिदिन दोपहर बाद 1 से 3 बजे तथा सांय 6 से 8 बजे तक जादू के शो आयोजित किये जाएंगे। इन शो में आम जनता का प्रवेश निशुल्क रहेगा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता 3 अगस्त को दोपहर 1 बजे जादू के शो का शुभारंभ करेंगे।

73 वर्षीय जादूगर सम्राट शंकर ने कहा कि वे गत 5 दशकों से अपने रंगीन इंद्रजाल के माध्यम से अंधविश्वास से बचने के अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत कन्या भ्रूण हत्या न करने, जल संरक्षण तथा हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संदेश लोगों को दे रहे हैं। उनके शो में बच्चों के लिए अनेकों आइटमस रहती हैं।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles