spot_img

Dharamsala : हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, नैक से मिला ए प्लस ग्रेड

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड से आंका गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल का पहला इकलौता शैक्षणिक संस्थान बन गया है जिसे नैक ने ए प्लस ग्रेड से नवाजा है जोकि एक बड़ी उपलब्धि है। विश्वविद्यालय को 3.42 अंक का स्कोर मिला है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने वीरवार को बताया कि पूरे प्रदेश के लिए यह गर्व का विषय है कि बीते 19 जुलाई को विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद की ओर से ए प्लस ग्रेड विश्वविद्यालय को मिला है। भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों के गुणवत्ता का निर्धारण के लिए प्रत्येक प्रमुख पैरामीटर पर गौर करके विश्वविद्यालय को यह ग्रेड मिला है।

उन्होंने कहा कि सीजीपीए ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार रैंकिंग दी जाती है। इसमें अधिकतम सीजीपीए चार और कम से कम 1.5 अंक रहता है। अगर सीजीपीए 3.26 से 3.50 के बीच है तो विश्वविद्यालय या कॉलेज को ए प्लस ग्रेड मिलता है।

कुलपति प्रो. बंसल ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश आज भी किरायों की बिल्डिंग पर चल रहा है बावजूद इसके विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिलना प्रदेश की शिक्षा जगत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यदि इस विश्वविद्यालय के पास अपना स्थायी कैंपस तथा सभी आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो गई होती तो आज यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालयों की श्रेणी में सम्मिलित होता।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिलने के पीछे एक अनुभवी नेतृत्व तथा शिक्षाविदों की दूरदर्शी सोच का परिणाम का है। उन्होंने बताया कि नैक द्वारा विश्वविद्यालय के लिए सात मानदंड थे। इन्हीं सात मानदंडों पर खरा उतरने के चलते नैक की असेसमेंट से 3.42 का स्कोर मिला है, जिसकी वजह से विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिला है। उन्होंने ए प्लस ग्रेड मिलने पर इसका श्रेय शैक्षणिक, शिक्षकेत्तर, शोधार्थियों तथा सभी कर्मियों को दिया है।

उधर इस उपलब्धि पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी विश्वविद्यालय के कुलपति को बधाई दी है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles