spot_img

Mumbai: महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर को रंगदारी के लिए धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर को रंगदारी के लिए धमकी देने वाले प्रदीप भालेकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले प्रदीप भालेकर ने मंत्री दीपक केसरकर के ऑफिस में काम करने वाले एक शख्स से 45 हजार रुपये की मांग की थी। इसी वजह से दीपक केसरकर के आफिस की ओर से प्रदीप भालेकर के विरुद्ध मुंबई पुलिस के समक्ष मामला दर्ज करवाया गया था। सोमवार को देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि प्रदीप भालेकर ने दीपक केसरकर को रंगदारी न देने पर उनके विरुद्ध सोशल मीडिया में बदनाम करने की धमकी दी थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में राजनीतिक नेताओं को धमकियों की संख्या में वृद्धि हुई है। इससे पहले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सांसद संजय राउत, मंत्री धनंजय मुंडे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंत्री छगन भुजबल को भी धमकी मिल चुकी है। इसी वजह से मुंबई पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

New Delhi : ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हम दबाव झेलने के लिए पूरी तरह तैयार : सलीमा टेटे

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे (Salima Tete, captain of the Indian women's hockey team) ने कहा...

Explore our articles