spot_img

Rourkela: जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप: खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश का सामना झारखंड से

राउरकेला:(Rourkela) 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल में मध्य प्रदेश का सामना झारखंड से होगा।

मध्य प्रदेश और झारखंड ने गुरुवार को ओडिशा के राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की।

दिन के पहले सेमीफाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी हरियाणा को 2-0 से हराया। ज्योति सिंह (58”) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मध्य प्रदेश को बढ़त दिलाई। इसके बाद खेल के अंतिम मिनट में भूमिक्षा साहू (60”) के गोल ने अपने टीम की जीत पक्की कर दी।

दूसरे सेमीफाइनल में हॉकी झारखंड ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 3-0 से हराया। बालो होरो (9”, 54”) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किए, इसके बाद नीरू कुल्लू (55”) ने गोल कर झारखंड की जीत पक्की कर दी।

Explore our articles