spot_img

Kathmandu : नेपाल के कोशी प्रांत में कांग्रेस के थापा ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया

काठमांडू: (Kathmandu) नेपाल के कोशी प्रांत में नेपाली कांग्रेस के उद्धव थापा ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपना दावा पेश किया है। थापा ने 93 सांसदों वाली प्रांतीय विधानसभा में गुरुवार शाम स्पीकर समेत 47 सांसदों के हस्ताक्षर प्रांतीय प्रमुख परशुराम खापुंग को सौंपे।

थापा के पक्ष में नेपाली कांग्रेस के 29, सीपीएन (माओवादी सेंटर) के 13, सीपीएन (यूएस) के 4 और जनता समाजवादी पार्टी के 1 सांसद ने हस्ताक्षर किये हैं। सीपीएन (यूएमएल) के 40 और आरपीपी के 6 सांसदों ने थापा का समर्थन नहीं किया। इससे पहले यूएमएल के कोशी प्रांत संसदीय दल के नेता हिकमत कार्की ने राज्य प्रमुख खापुंग से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि संविधान में यह उल्लेख है कि सदन का अध्यक्ष किसी भी पार्टी का सदस्य नहीं होना चाहिए।

इस सप्ताह कोशी में यूएमएल के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई। इसके बाद प्रांतीय प्रमुख ने नोटिस जारी कर बहुमत तक पहुंचने के लिए पांच दिन की समय सीमा दी। अंत तक किसी को बहुमत नहीं मिल पाने के कारण कांग्रेस के उद्धव थापा ने स्पीकर समेत 47 सांसदों के हस्ताक्षर प्रांतीय प्रमुख परशुराम खापुंग को सौंपकर मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया।

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘पति पत्नी और वो दो’ का जलवा, ‘आखिरी सवाल’ पिछड़ी

मुंबई : (Mumbai) आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh 2) बॉक्स ऑफिस पर...

Explore our articles