spot_img

New Delhi : मणिपुर में लगातार इंटरनेट बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली: (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में लगातार इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर फिलहाल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वो मामले को लेकर मणिपुर हाई कोर्ट जा सकते हैं।इसके पहले 9 जून को भी इस मामले पर जल्द सुनवाई से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले पर हाई कोर्ट में पहले से ही सुनवाई चल रही है। ऐसे में समानांतर सुनवाई का कोई मतलब नहीं है।

याचिका में कहा गया है कि 24 दिनों से लगातार पूर्ण रूप से इंटरनेट शटडाउन न केवल मनमाना है बल्कि नागरिक अधिकारों का भी हनन है। याचिका वकील चोंगथम विक्टर सिंह और व्यवसायी मयेंगबाम जेम्स ने दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि इंटरनेट बंद करने का असर अर्थव्यवस्था, मानवीय और सामाजिक आवश्यकता के साथ आम लोगों और उनके परिजनों की मानसिक अवस्था पर भी पड़ रहा है।

याचिका के मुताबिक इंटरनेट बंद होने की वजह से लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने, बैंकों से लेन-देन, ग्राहकों का भुगतान करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ईमेल या मैसेज भेजने तक में रुकावट आ गई है। सरकार एक तो स्थिति में सुधार नहीं कर पा रही ऊपर से इंटरनेट भी बंद है। यह नागरिकों पर दोहरी मार है। उल्लेखनीय है कि मणिपुर हाई कोर्ट ने 19 अप्रैल को राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वो मैतई समुदाय को एसटी वर्ग में शामिल करने पर विचार करे। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद मणिपुर में हिंसा फैली गई।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles