नई दिल्ली: (New Delhi) केंद्र सरकार ने 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के प्रारंभ से 1 दिन पूर्व यानी 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक आयोजित की है।संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मानसून सत्र की घोषणा करते हुए सभी पार्टियों से सदन के सुचारू संचालन के लिए सहयोग का आग्रह किया था।संसद का मानसून सत्र फिलहाल पुरानी संसद में ही आयोजित किया जाएगा।


