spot_img

Kolkata: पंचायत चुनाव में सबसे अधिक केंद्रीय बलों की तैनाती मुर्शिदाबाद जिले में, 19 राज्यों की पुलिस भी आई

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव प्रचार में बढ़ती हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर केंद्रीय बलों की तैनाती की रूपरेखा आखिरकार राज्य चुनाव आयोग ने तैयार कर ली है। आयोग ने केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि सबसे अधिक केंद्रीय बलों की तैनाती मुर्शिदाबाद जिले में होगी। यहां राजनीतिक संघर्ष की सबसे अधिक घटनाएं घटी हैं। इसके अलावा 19 राज्यों की पुलिस को भी चुनाव सुरक्षा के लिए बुलाया गया है।

मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की 45 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। पूर्व मेदिनीपुर और हावड़ा जिलों में केंद्रीय बलों की 37 कंपनियां तैनात होंगी । उत्तर 24 परगना में 35, पूर्व बर्दवान में 33, नादिया में 31, दक्षिण 24 परगना और मालदा में 30 कंपनियां, कूचबिहार और हुगली में 28 कंपनियां तैनात की जाएंगी। कलिम्पोंग में केंद्रीय बल की तैनाती नहीं है। बंगाल पुलिस के अलावा 19 अन्य राज्यों की पुलिस भी तैनात होगी ।

Mumbai : आलिया भट्ट के बचाव में आए अली गोनी

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री आलिया भट्ट (Actress Alia Bhatt) इन दिनों 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' (Cannes Film Festival 2026) में अपने ग्लैमरस लुक्स को...

Explore our articles