spot_img

Fatehabad : पिता ने डांटा तो छात्र ने फंदा लगा की आत्महत्या

फतेहाबाद : जिले के भूना क्षेत्र में बारहवीं के छात्र द्वारा आत्महत्या करने का समाचार है। वह घर में ही चौबारे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने पिता द्वारा डांटने के बाद यह कदम उठा लिया। इस बारे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव बैजलपुर निवासी सुरजीत काफी सालों से भूना में रह रहा है। उसका 17 वर्षीय बेटा कौशल 12वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि रविवार वह कहीं खेलने गया हुआ था और जब देर से घर लौटा तो पिता़ ने उसे डांट दिया था। इसके अलावा पढ़ाई को लेकर भी कहा था।

सोमवार सुबह सुरजीत अपने काम पर चला गया था। उसकी पत्नी भी घर नहीं थी। पीछे से कौशल ने चौबारे पर फंदा लगा लिया। बहन ने चौबारे में उसे छत से फंदे पर लटका देखा तो वह चिल्लाने लगी। लोगों ने मामले की सूचना सुरजीत को दी। पिता ने आकर पुलिस को बुलाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Prayagraj/Lucknow : देशद्रोह नहीं होता राजनीतिक बयानः हाईकोर्ट

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहतप्रयागराज/लखनऊ : (Prayagraj/Lucknow) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi, the Leader of the...

Explore our articles