spot_img

Bhopal: मध्य प्रदेश में अब नर्सिंग ऑफिसर्स ने खोला मोर्चा, आज से चरणबद्ध आंदोलन पर

भोपाल:(Bhopal) मध्य प्रदेश में अब नर्सिंग ऑफिसर्स ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के सभी नर्सिंग ऑफिसर आज से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। मांगे पूरी नहीं होने पर 10 जुलाई से काम बंद हड़ताल पर जायेंगे।

आज सभी जिलों में आंदोलनकारी नर्सिंग आफिसर्स मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपेंगे। नर्सिंग आफिसर्स सेकेंड ग्रेड पे, नाइट एलाउंस, नर्सिंग स्टूडेंट का स्टाइपेंड बढ़ाने, नर्सिंग ट्यूटर का ग्रेड पे और पद सृजित करने समेत 10 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं। मांगे पूरी ना होने पर 10 जुलाई से काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है।

Explore our articles