जालौन : कदौरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव मंदिर के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मंदिर में पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना व मरगाय के बीच बखत बाबा के मंदिर में ग्राम बबीना निवासी 35 वर्षीय राजकुमार यादव कई सालों से रह रहा था। शनिवार को खून से सनी हुई उसकी लाश मंदिर के पास में ही पड़ी मिली। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच करवायी। लोगों ने आशंका जताई है कि राजकुमार की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पचौरी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


