spot_img

Mumbai: नासिक में कार और जीप की टक्कर में चार लोगों की मौत, नौ घायल

मुंबई:(Mumbai) नासिक जिले में वाणी-सातपुरा हाइवे पर कार और जीप की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नासिक जिला अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात नासिक जिले के डिंडोरी तहसील में वाणी-सापुतारा हाइवे पर एक कार और जीप आपस में टकरा गईं। इस घटना में दो लोगों ने मौक पर ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान चौथे युवक की भी जान चली गई। कार सवार वाणी से सापुतारा की ओर जा रहे थी जबकि जीप विपरीत दिशा से आ रही थी।

मृतकों की पहचान विनायक गोविंद (37), योगेश दिलीप वाघ (18), जतिन अनिल फावदे (23) और रविंद्र मोतीराम चावन (22) के रूप में की गई है। ये सभी मोथा कोलिवाडा के रहने वाले हैं।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles