spot_img

Chittorgarh : 120 हलवाई की टीम बना रही एक लाख श्रद्धालुओं के महाप्रसाद, मंगल प्रवेश पर प्लास्टिक मुक्ति का संदेश

चित्तौड़गढ़ : जिले के अनगढ़ बावजी तीर्थ स्थल पर बुधवार से शनिवार से शुरू होने जा रहे हैं अवधेश चैतन्य महाराज के चातुर्मास को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। पहले दिन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के इस आयोजन में भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है तो और भी अधिक भोजन तैयार होगा। यहां पर 120 हलवाई की सदस्यों की टीम 3 दिन से महाप्रसाद तैयार करने में जुटी हुई है। साथ ही इस आयोजन से प्लास्टिक मुक्त का संदेश दिया जा रहा है।

सर्व समाज सनातन चातुर्मास विकास समिति की और से अनगढ़ बावजी में सूरजकुंड के संत अवधेश चैतन्य महाराज का चातुर्मास आयोजित किया जा रहा है। चातुर्मास को लेकर संत का मंगल प्रवेश शनिवार को होना है। इसमें एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु आने वाले है। इसमें आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए हलवाई की 120 सदस्यों की टीम नुकती का प्रसाद तैयार कर रही है। मुख्य दिवस के अलावा भी पांच बड़े दिवस आएंगे, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं का महाप्रसाद होगा। चातुर्मास के सामान्य दिनों में प्रतिदिन 5 से 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन होगा। पूरे चातुर्मास के दौरान 30 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

आयोजन समिति कार्यालय सचिव घनश्याम गाडरी ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को महाप्रसाद कराने के लिए विशाल डोम तैयार कर दिया है। भोजन व्यवस्था में पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रहेगी। इसके लिए दो हजार से अधिक स्टील की थाली का उपयोग होगा। वहीं बड़े दिवस के लिए होने वाले महाप्रसाद के लिए तीन लाख पत्तल और दोने मंगवाए गए है।

जानकारी में सामने आया है कि बड़े दिवस के आयोजन होंगे उसमें पूड़ी बनाई जाएगी। लेकिन सामान्य दिनों में भी 5 से 10 हजार लोगों का भोजन होगा, जिसमें चपाती परोसी जाएगी। चपाती बनाने में समय काफी लगता है। ऐसे में आटा गूंथने के लिए दो तो चपाती सेकने के लिए भी दो मशीन मंगवाई गई है।

Explore our articles