spot_img
Home Delhi New Delhi : पीडब्ल्यूडी के खोदे गड्ढे में भरा पानी, एक शख्स...

New Delhi : पीडब्ल्यूडी के खोदे गड्ढे में भरा पानी, एक शख्स की डूबने से हुई मौत

0
192

नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना हर्ष विहार के अंतर्गत वजीराबाद रोड पर गड्ढे में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली में नंद नगरी आईटीआई के सामने हनुमान पार्क के मुख्य द्वार पर पीडब्ल्यूडी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसके चलते लगभग 20 मीटर चौड़ा और 12 फीट गहरे गड्ढे खोदा गया था, जिसमें नाले का पानी एवं बरसात का पानी से भर गया।

बीती रात अंधेरे में वहां से गुजरने वाले एक ऑटो चालक कि उस गड्ढे में गिरने के कारण मौत हो गई। जब इस बात की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर लगभग दो घंटे की देरी से पहुंची। पहले तो यही विवाद रहा कि थाना हर्ष विहार लगता है या फिर नंद नगरी उसके बाद जैसे तैसे पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद दमकल व एंबुलेंस मौके पर पहुंचे फिर क्राइम टीम ने एविडेंस जमा कर उसको उस गड्ढे से बाहर निकाला।

शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक नंदनगरी इलाके का रहने वाला है। मृतक की पहचान अजीत शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पास के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है और घरवालों को जानकारी दी जा रही है। वहीं अब सवाल यह खड़ा होता है कि पीडब्ल्यूडी ने जब इतना गहरा गड्ढा खोदा तो उसके चारों ओर पुख्ता बैरिकेडिंग क्यों नहीं की गई, जबकि यह मंडोली विस्तार हनुमान पार्क का मुख्य द्वार है। इससे पहले भी लगभग 2 से 3 हादसे हो चुके हैं।