spot_img

Chandigarh : पंजाब-हरियाणा में खालिस्तानी नारे लिखकर दहशत फैलाने वाले ग्रुप का पर्दाफाश

चंडीगढ़: (Chandigarh) पंजाब पुलिस ने पंजाब व हरियाणा में खालिस्तानी नारे लगाकर दहशत फैलाने वाले ग्रुप का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के मुखी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के इशारों पर काम कर रहा था। यही नहीं इस गिरोह ने खालिस्तानी झंडे भी फहराए हैं।पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि यह गैंग पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में खालिस्तानी नारे लिख रहा था। इतना ही नहीं, देश विरोधी नारे दिखाते हुए पंजाब के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे थे। पंजाब पुलिस लंबे समय से इस गैंग की तलाश में थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपितों का पता लगाने के लिए पुलिस प्रोफेशनल और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही थी। अंत में इन आरोपितों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस अब आरोपितों से विस्तृत जानकारियां हासिल करने में जुटी है।

अमृतसर में जी-20 सम्मेलन से पहले अमृतसर, हरियाणा बॉर्डर और बठिंडा में खालिस्तान समर्थन में नारे लिखे थे। इतना ही नहीं, हिमाचल में चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्यास पहुंचे थे। इस दौरे से पहले भी पन्नू ने प्रधानमंत्री के विरोध में नारे लिखवाए थे।

Explore our articles